फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर बदनौर ने किया हमदर्द की एलबम का विमोचन

Sat, 08 Oct 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
एलपीयू में पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर एलबम को रिलीज करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलपीयू के शांति देवी मित्तल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने पद्म भूषण डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द की आवाज में नई संगीत एलबम आस्था का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


समारोह में समाज के सभी क्षेत्रों से संबंधित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। डॉ. हमदर्द की यह आठवीं एलबम हैं, जिसमें सभी 8 रचनाएं मानवता, देश भक्ति व चारों ओर अच्छाई में विश्वास व्यक्त करती हैं।

समारोह के दौरान एलपीयू के विद्यार्थियों ने एलबम में शामिल सभी गीतों की भावनाओं को आत्मविभोर कर देने वाली कोरियोग्राफी की ओर से प्रस्तुत किया। गवर्नर बदनौर ने कहा कि शहर स्मार्ट सिटी में घोषित हुआ है। इसलिए सभी लोग मिलकर शहर को स्मार्ट बनाने का कार्य करें। डॉ. हमदर्द ने कहा कि संगीत उनका जुनून हैं।
विज्ञापन


एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने समारोह में सभी अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान पूर्व गवर्नर इकबाल सिंह, सांसद नरेश गुजराल, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, तेजिंदर सिंह बिट्टू, शीतल विज, इरविन खन्ना, प्रेम सिंह एडवोकेट, स्वामी शांतानंद, गौतम कपूर, रमेश मित्तल, नरेश मित्तल, रश्मि मित्तल, बीबी इंद्रजीत कौर, भाई रविंदर सिंह मौजूद थे।

गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को सांसद नरेश गुजराल के साथ नारी निकेतन स्कूल का दौरा भी किया। गवर्नर ने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, केडी भंडारी, भाजपा नेता मोहिंदर भगत, डीसी कमल किशोर यादव और पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें