फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएमईटी में संगरूर की नमनीत कौर टॉपर

Tue, 30 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग कॉलेजों में बीएसई नर्सिंग के दाखिले को लेकर दो दिन पहले चंडीगढ़ में आयोजित पीपीएमईटी परीक्षा के नतीजे की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में मात्र 54 प्रतिशत अंक लेकर संगरूर के गांव रोटाला निवासी नमनीत कौर ने टॉप किया है। इसके अलावा धूरी की विश्वदीप कौर ने 52.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, संगरूर की इंद्रप्रीत कौर व गुरदासपुर के गांव बहादुर की किरणप्रीत कौर ने 51 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।

विवि के अनुसार इस परीक्षा में 4241 स्टूडेंट्स में भाग लिया था जिनमें से मात्र 706 स्टूडेंट्स ही क्लावीफाई कर पाए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स शामिल हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पीपीएमईटी परीक्षा के प्रति कोई खासा उत्साह नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन


राज्य भर के 109 नर्सिंग कॉलेजों में बीएसई नर्सिंग की करीब 5 हजार सीटों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए 4668 स्टूडेंट्स ने आवेदन भरा था जिनमें से 427 गैर हाजिर रहे। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स की तादाद कम होने की वजह से इस वर्ष नर्सिंग कॉलेजों को अपनी सीटें भरने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें