फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम चन्नी का बड़ा एलान: पंजाब में पुलिसवालों को साल में मिलेगा 13 माह का वेतन, वेलफेयर फंड भी बढ़ाया

Fri, 31 Dec 2021 06:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साल के आखिरी दिन पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पुलिस वेलफेयर फंड को बढ़ा दिया है। वहीं अब पुलिसवालों को साल में 13 महीने का वेतन मिलेगा। इन सबके के अलावा भी सीएम ने कई घोषणाएं की हैं। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के लिए कई घोषणाएं कीं। जहां पुलिस का वेलफेयर फंड 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने की घोषणा की, वहीं एक साल में 13 माह की सैलरी देने का एलान कर दिया। चन्नी शुक्रवार को डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ पीएपी जालंधर पहुंचे। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट मनी 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी। सीएम चन्नी शुक्रवार को डिप्टी सीएम रंधावा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के साथ पीएपी में पुलिस वेलफेयर कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि थाने में, नाके पर या फिर कहीं अन्य जगह पर खड़ा पुलिस मुलाजिम खुद को चरणजीत सिंह चन्नी ही समझे और सोचे कि पंजाब को आगे लेकर जाना है, इसे नया पंजाब बनाना है। 

उन्होंने पुलिस वालों से यह भी आह्वान किया कि वह किसी भी सत्ताधारी दल के नेता, मंत्री या फिर किसी अन्य के दबाव में आकर कोई भी केस दर्ज न करें। चन्नी ने पंजाब पुलिस को नई 250 गाड़ियां और देने के साथ-साथ राज्य के सभी हवाई अड्डों पर पंजाब पुलिस के अपने सांझ केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की। 
विज्ञापन


हवाई अड्डों पर यह सांझ केंद्र विदेश से आने वाले पंजाबियों की सहायता के लिए खोले जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) जालंधर को एक करोड़ रुपये रेनोवेशन व मूलभूत ढांचे में सुधार के लिए भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घड़ी की सूइयां देखे बगैर दिन रात काम करते हैं और उन्हीं की बदौलत आज पंजाब और पंजाब में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल में हमारे सहयोगी शिक्षा मंत्री परगट सिंह भी पीएपी से ही निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अगर पुलिस, राज्य कर्मचारी साफ नीयत से मिलकर काम करें तो राज्य में अराजकता नहीं फैल सकती। पुलिस कर्मचारी अपने काम में ईमानदारी व पारदर्शिता लाएं, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो कि थाने में जाने पर या फिर चौक पर खड़े पुलिस अधिकारी को बताने पर उसे न्याय मिलेगा।

डेरा बल्लां में नतमस्तक हुए चन्नी, अकाली नेता सेठ सतपाल फिर कांग्रेस में
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले वह श्री गुरु रविदास धाम पहुंचे और माथा टेका। उन्होंने अकाली नेता सेठ सतपाल मल को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस दौरान उनके साथ जालंधर पश्चिमी से विधायक सुशील रिंकू, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर मौजूद रहे। 

सेठ सतपाल मल पहले कांग्रेस में थे लेकिन 2017 के चुनाव से पहले वह अकाली दल में शामिल हो गए थे। उन्हें करतारपुर से टिकट दी गई थी लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इस बार अकाली दल ने उनकी टिकट काट दी। करतारपुर विधानसभा हलका बसपा के पास चला गया है। सेठ सतपाल शुक्रवार को दोबारा कांग्रेस में आ गए। यहां पर सीएम चन्नी ने अर्बन एस्टेट फेस वन में लुभाना भवन का नींव पत्थर भी रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें