फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथक जत्थेबंदियों का आज पंजाब बंद का एलान

Sun, 22 Nov 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए सिख नेताओं और गोलीकांड में मारे युवकों के विरोध में 23 नवंबर को पंजाब बंद की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


यह एलान पंथक जत्थेबंदियों की ओर से अकाल तख्त के बनाए गए कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने किया है। कुछ दिन पहले जब मंड को अदालत में पेश किया गया था तो उनकी ओर से उस दिन ही 23 नवंबर को बंद की घोषणा कर दी गई थी।

वहीं अब पंथक जत्थेबंदियों का कहना है कि इस दौरान बाजार या कोई भी संस्थान बंद नहीं करवाए जाएंगे। इसमें यह कहा गया है कि इस विरोध के दौरान सड़कें जरूर जाम की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने 23 नवंबर को बठिंडा में होने जा रही अकालियों की सद्भावना रैली को सिख विरोधी बताया है। उन्होंने इस रैली में किसी भी सिख के शामिल न होने की अपील की।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 24 नवंबर को कॉलेज अध्यापिकाओं ने सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेज के लेक्चरर दिल्ली के जंतर मंतर में होने जा रही रैली में शामिल होंगे।

अध्यापकों का कहना है कि रैली के बाद मार्च निकालने के साथ-साथ गिरफ्तारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें