पंजाब में गोसेवा आयोग के आग्रह पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सूबे में सभी
गोशालाओं को बिजली मुफ्त देने का आदेश जारी कर दिया है। गोसेवा आयोग के
चेयरमैन कीमती भगत ने इस मामले को सीएम के सामने उठाया था।
आयोग के
चेयरमैन कीमती भगत ने बताया कि 18 मई को सीएम आवास पर बैठक हुई, जिसमें
सीएम के मुख्य सलाहकार तीक्ष्ण सूद, मछली पालन और डेयरी विभाग के प्रमुख
सचिव मंदीप सिद्धू, डायरेक्टर पशु पालन विभाग एचएस संधा, प्रमुख सचिव सीएम
केजीएस चीमा और पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी भी शामिल हुए थे।
इस
दौरान चेयरमैन कीमती भगत ने मसला उठाया कि सूबे में 472 गोशाला की हालत
काफी दयनीय है। सूबे में गोशाला में दो लाख 69 हजार गायों की देखरेख दानी
सज्जनों के सहारे ही चल रही है। सीएम ने गहन विचार के बाद तत्काल विभाग को
आदेश जारी किए कि सूबे की सभी गोशालाओं को बिजली मुफ्त कर दी जाए और इसका
नोेटिफिकेशन जारी कर दिया जाए।
चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि आयोग अभी तक
गाय तस्करों को 10 साल की सजा के अलावा सभी जिलों में गोशाला के लिए
सरकारी जमीन अलॉट करवाने का फैसला करवा चुका है। अब तीसरा बड़ा कदम बिजली
मुफ्त का है, जिससे गो माता में आस्था रखने वालों में खुशी की लहर है।