होशियारपुर विजिलेंस की टीम ने पीटीटीआई माहिलपुर के प्रिंसिपल को पांच
हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह ने
बताया कि संस्था में कार्यरत सेवादार प्यारा राम पुत्र बंता राम निवासी
जंड़ोली ने अपनी बेटी की शादी के लिए जीपीएफ से दो लाख रुपये लेने थे।
इसको
पास करने के लिए प्रिंसिपल प्रगट सिंह उससे सात हजार रुपये मांग रहा था।
उसने डीएसपी विजिलेंस कार्यालय होशियारपुर में इसकी शिकायत की। इस पर
मंगलवार करीब 11 बजे विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाह डॉ. भूपिंदर सिंह एसएमओ
पीएचसी आदमपुर, रणवीर सिंह तहसील भलाई अधिकारी जालंधर के साथ प्रिंसिपल
प्रगट सिंह को सेवादार प्यारा राम से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे
हाथों काबू कर लिया।
आरोपी के खिलाफ विजिलेंस कार्यालय जालंधर में
भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर
इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, एसआई हरजीत सिंह, एएसआई सतपाल सिंह, एएसआई दलवीर
सिंह, रीडर जगरूप सिंह और कांस्टेबल बलवीर सिंह उपस्थित थे।