फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर के पास शिव सैनिकों का प्रदर्शन 

Sun, 24 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हुसैनीवाला बॉर्डर पर पहुंचकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इससे पहले शिव सैनिकों ने रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर जाने की कोशिश की लेकिन बीएसएफ के जवानों नेे उन्हें पहले ही रोक लिया। शिव सैनिक कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले और पाकिस्तान की ओर से भड़काऊ बयान देकर श्रीनगर का माहौल खराब करने की घटनाओं से नाराज थे।
विज्ञापन


शिव सेना जिला प्रधान मिंकू चौधरी ने कहा कि श्रीनगर में सेना की मुठभेड़ में मारे गए आतंकी बुरहान वानी की वजह से वैली में शरारती तत्वों ने अमरनाथ यात्रा प्रभावित की है। पाक सरजमीं पर बैठे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख साईद मुलाउद्दीन, लस्कर ए तैयब्बा हाफिद सईद एवं पाक प्रधानमंत्री भड़काऊ बयान देकर श्रीनगर का माहौल खराब कर रहे हैं।

इसलिए हुसैनीवाला बार्डर पर पुतला फूंका गया ताकि उनकी आवाज पाकिस्तान तक पहुंच सके। इस अवसर राधे श्याम,  राम लुभाया, सुनील, परमजीत सिंह, सुदेश चोपड़ा, अशोक उत्पल सुरजीत सिंह, भावेश शर्मा, मनोज कुमार गखड़, अशोक उत्पल, महिंदर,  सुनील, विक्की उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें