जालंधर में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते शिरोमणि अकाली दल के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गुरुद्वारा साहिब और पानी के मुद्दे पर मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इसमें शिरोमणि अकाली दल के सभी दिग्गज नेता शरीक हुए।
इसमें कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ से लेकर सीपीएस पवन टीनू शामिल थे। वहीं सरकार से नाराज चल रहे शिअद विधायक पद्मश्री परगट सिंह और उनके साथियाें ने इससे दूरी बनाकर रखी। परगट सिंह सोमवार को भी डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए थे। हाल ही में परगट सिंह ने बयान जारी किया था कि पंजाब में पुलिस व राजस्व विभाग में जमकर करप्शन है, जो काफी गहरी हो चुकी है।
मंगलवार को जिला अकाली दल के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी के नेतृत्व में अकाली दल के सैकड़ों कार्यकर्ता केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे। चन्नी ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।