फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर काम कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड में ठेके पर काम कर रहे रोडवेज कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हड़ताल कर  रहे कर्मचारियों ने हर आने-जाने वाली बस को रोका, जिससे यात्री बहुत परेशान हुए।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार वह मांगों के बारे में कई बार प्रबंधन को कह चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। चंडीगढ़ में इन मांगों संबंधी मीटिंग भी की गई थी, लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला।

उन्होंने मांग की कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द रेगुलर किया जाए। रोडवेज कर्मचारियों ने मांग की है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो वह अपना संघर्ष तेज करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें