फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ाने के खिलाफ रैली

Mon, 10 Oct 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
रोष रैली - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब स्टूडेंट यूनियन की ओर से यूनिवर्सिटी की ओर से बढ़ाई गई फीस के खिलाफ सोमवार को सरकारी कॉलेज में रैली की गई। इस दौरान ही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


यूनियन के जोनल नेता गगन संग्रामी ने कहा कि फीसों में की गई बढ़ोतरी पर राज्य सरकार ने कोई भी बात न करना इस बात की गवाही भरता है कि राज्य सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा के नाम पर की जा रही बयानबाजी एक मात्र पाखंड है।

नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फीसों को कम नहीं किया गया तो वह आने वाले समय में संघर्ष तीव्र करेंगे। इसके अधीन गांवों में राज्य सरकार के खिलाफ पोल खोल रैली की जाएगी। इस दौरान गुरविंदर हराज, जगसीर सिंह, संगीता रानी, जसप्रीत कौर, सुरेंद्र, राधा, जिया, सतवीर कौर, मनदीप, लवप्रीत सिंह, बंटी बल्लमगढ़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें