पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की ओर से किए जा रहे संघर्ष के तहत कर्मचारियों ने सोमवार को मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क, कैशियर सतवीर सिंह, जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा ने कहा कि बीती 20 अक्तूबर से कलम छोड़ हड़ताल की जा रही, मगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
इस वजह से सूबा कमेटी के फैसले पर यह हड़ताल बढ़ाकर 25 अक्तूबर तक रखने का फैसला किया गया है। इसके तहत 25 अक्तूबर को डीसी दफ्तर से सुबह 11 बजे मोटरसाइकिल मार्च और रैली की जाएगी। सूबा अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क ने कहा कि सरकार की ओर से दीपावली के तोहफे के तौर पर छह प्रतिशत डीए की किस्त जारी कर मुलाजिमों के साथ ओछा मजाक किया गया है।
सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतन आयोग का गठन करने, डीए की किस्तों का बकाया देने, खजाने पर लगाई अघोषित रोक हटाने, एसीपी स्कीम लागू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर चेयरमैन नछत्तर सिंह मधीर, सुखमंदर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरभेज सिंह, गुरमेल सिंह, बीरबल शर्मा, कमलजीत सिंह ड्रेनेज, जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर मैडम बिमला, मैडम नीलम समेत अन्य भी उपस्थित थे।