फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लॉक गिद्दड़बाहा की वर्करों और हेल्परों ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान कौर दूहेवाला ने की। इस दौरान वर्करों ने मेनका गांधी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकारी मुलाजिम का दर्जा देने की मांग की। आंगनबाड़ी वर्करों ने बताया कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के  खिलाफ दिए बयान से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

यूनियन की जिला अध्यक्ष छिंदरपाल कौर ने कहा कि जब तक उन्हें सरकारी मुलाजिम का दर्जा प्राप्त नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान इकबाल कौर, वीरपाल कौर, कंवलजीत कौर, सुखविंदर कौर, उर्मिला देवी, अमरजीत कौर, लखविंदर कौर, नसीब कौर, अमरजीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें