पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर सब डिवीजन दोदा के पावरकॉम कर्मियों की ओर से बुधवार को रैली की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर किया। वहीं सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
यह रैली हरियाणा में पावरकॉम कारपोरेशन की ओर से 24 सब डिवीजनों का समूचा काम ठेकेदारों को सौंपने और कर्मियों को सरप्लस करने के विरोध में की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला सर्किल के अधीन आती विभिन्न सब डिवीजनों में बिजली सप्लाई को आधार बनाकर सस्पेंड किए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इस मौके पर हरजीत सिंह गुड़ी संघर, बलदेव सिंह, मंदर सिंह, जुगराज सिंह, दलजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह और जसप्रीत सिंह मौजूद थे।