फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन टीचिंग कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ रोष मार्च  

Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के प्राइवेट और एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ डीसी ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की ओर से एपीजे कॉलेज से डीसी ऑफिस तक रोष मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बाद यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


उप प्रधान भूपिंद्र ठाकुर ने कहा कि बादल सरकारी खजाने को लुटाना बंद करें और नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगो को पूरा करें। यूनियन के सह सचिव लखविन्द्र सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से उनकी मांगों के प्रति दिखाया गया व्यवहार बहुत ही निंदनीय है।

इस दौरान जिला प्रधान जसबीर सिंह, राम कुमार डीएवी कॉलेज, जगदीश सिंह, मोहन लाल लायलपुर खालसा कॉलेज, कपिल, दलेर सिंह दोआबा कॉलेज, मनोहर लाल, सुदर्शन मरवाहा एपीजे कॉलेज, रमन बहल एचएमवी कॉलेज के अलावा केआरएम डीएवी कॉलेज नकोदर, गुरु नानक कॉलेज नकोदर, गुरु नानक कॉलेज डरोली कलां, एमजीएन कॉलेज, डीएवी फिजियोथैरेपी कॉलेज, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के नॉन टीचिंग कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें