फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में मजदूरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 15 May 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर में प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजदूर साथियों की रिहाई व अन्य मांगों के लिए मजदूरों ने रविवार को दूसरे दिन भी विभिन्न गांवों में राज्य सरकार के पुतले फूंके। उन्होंने लक्खेवाली, तामकोट, सिंघेवाला में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मजदूर नेताओं ने गांव दबड़ा मामले में गिरफ्तार किए मजदूर साथियों को रिहा करने, मुख्यमंत्री की ओर से पांच-पांच मरले के मजदूरों को प्लॉट देने की बात को पूरा करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वे संघर्ष तीव्र करेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री को काली झंडियां भी दिखाएंगे।

गौर हो कि बीते सोमवार को गांव दबड़ा में खेत मजदूरों और बीडीपीओ के झगड़े के मामले में पुलिस ने पांच मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मजदूरों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। यूनियन नेताओं बाज सिंह, गुरजंट सिंह, तरसेम सिंह खुंडेहलाल, काला सिंह, काका सिंह आदि ने कहा कि खेत मजदूरों को पांच-पांच मरले के प्लॉट देने की बजाय उनको दबाया जा रहा है, लेकिन उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सुखा सिंह, गुरमेल कौर, जगसीर सिंह, गुरविंदर गोगा, बुगर सिंह, गुरदेव कौर, जीता सिंह, शिंदर सिंह, भजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमृत सिंह और पालो कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें