भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) की तरफ से सूबा कमेटी के पांच दिवसीय धरने प्रदर्शन के आह्वान पर मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया गया।
जिला अध्यक्ष पूरन सिंह दोदा के नेतृत्व में दिए गए इस धरने में बड़ी गिनती में किसानों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जिला महासचिव गुरदित्ता सिंह भागसर ने कहा कि यह धरना किसानों के सरकारी व गैर सरकारी कर्ज माफ कराने की मांग को लेकर दिया जा रहा है। इस मौके पर हेमराज बादल, गुरनाम सिंह सिंघेवाला, हरफूल सिंह भागसर, राजा सिंह मौजूद थे।