भगत सिंह को भारत रत्न घोषित करने की सांसद मनीष तिवारी की मांग के समर्थन में कांग्रेस नेता पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में प्रदर्शन किया। उनकी माता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पंकज कृपाल ने कहा कि आज तक जिन्हें भी भारत रत्न दिया गया है उनमें शामिल किसी भी व्यक्ति से देश के लिए शहीद-ए-आजम का योगदान कम नहीं है। वह देश के युवाओं के लिए एक आदर्श हैं। उन्हें भारत रत्न देने की सांसद मनीष तिवारी की मांग उचित है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मांग को पूरा करने के लिए हर स्तर पर लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि इस बार केंद्र सरकार को किसी भी हालात में शहीद-ए-आजम को भारत रत्न देना चाहिए। इस दौरान पलविंदर सिंह, रोहित कुमार, रवि कुमार, जगतार सिंह, एडवोकेट मनजीत सिंह उपस्थित थे।