कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन की ओर से महंगाई के खिलाफ सोमवार को गांव रुपाणा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इससे पहले जंगीर सिंह और बलवीर सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने गांव में रोष मार्च भी किया।
प्रांतीय संयुक्त सचिव हरी राम चक शेरेवाला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दो साल में ही महंगाई को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से किसान और मजदूर खुदकुशी करने पर विवश हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि महंगाई पर काबू किया जाए। इस अवसर पर केसरा देवी, सुखदेव सिंह, धारा सिंह, चड़ता सिंह, चुन्नी लाल, जीतो, गुरदेव कौर, बचन कौर, गुरदित्ता सिंह, सोहन सिंह, मलकीत सिंह, बोहड़ सिंह और हरी सिंह मौजूद थे।