फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का पावरकॉम कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पश्चिम जोन बठिंडा के आह्वान पर पावरकॉम की प्रबंधकीय कमेटी की ओर से बेवजह पावरकॉम के कर्मचारियों को निलंबित करने के रोषस्वरूप मंगलवार को बिजली कर्मियों ने पावरकॉम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने राज्य सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन के प्रांतीय महासचिव जगतार सिंह उप्पल, तरनतारन सर्किल के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा और सचिव जसवंत सिंह को बेवजह निलंबित कर दिया गया है। ऐसा यूनियन के संघर्ष को असफल करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने मांग की है कि इन नेताओं तुरंत बहाल किया जाए। अगर उन्हें शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो राज्य स्तर पर कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष जसविंदर सिंह, प्रांतीय सचिव बरजिंदर शर्मा, अशोक  कुमार, विजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर दास, सुख लाल, देश राज, जगसीर सिंह, कृष्ण लाल, मेजर सिंह, नछत्तर सिंह, बलजीत सिंह, बसंत सिंह और सिकंदर नाथ ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें