फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका नशे का सफेद रावण

Mon, 17 Oct 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को मिनी सचिवालय के सामने नशे का सफेद रावण फूंका गया। इस दौरान वर्करों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


विधायक करण कौर बराड़, पूर्व विधायक भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां, ब्लॉक अध्यक्ष भिंदर शर्मा, हनी फत्तनवाला ने कहा कि बादल पिता-पुत्र ने पंजाब की जवानी और किसानों को तबाह कर रख दिया है।

राज्य सरकार की ओर से मुहैया करवाए घटिया बीज व स्प्रे ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया। इस वजह से किसान खुदकुशी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार नशे पर भी काबू डालने में असमर्थ रही है। राज्य में हर कोई बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का सौदागर बता रहा हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान लोकसभा हलका फिरोजपुर के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह भीना बराड़, बावा कोकी, रमेश गिरधर, सतपाल बांसल, नरेंद्र सिंह पोपा, बिट्टू रोमाणा और हरपाल संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें