प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब (एडेड एवं अनएडेड) के निर्देश पर कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया।
अमरजीत खन्ना ने यूनियन की लंबित मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा सरकार की ओर से 01 सितंबर 1978 से सरकारी कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की तरह उन्हें पे-पैरिटी दी गई थी और उनकी तरह ही एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को लाभ एवं भत्ते मिलते आए हैं।
उन्होंने कहा कि हाउस रैंट का नोटिफिकेशन जारी करना, एडेड कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों के पदों पर लगी रोक को हटाना, सर्विस सिक्योरिटी एक्ट लागू करना, सीसीए, ग्रामीण भत्ता, पेंशन और ग्रेच्युटी लागू करना उनकी मुख्य मांगें हैं।