फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का अकाली नेता वल्टोहा के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध जिला कांग्रेस के दलित विभाग की ओर से अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। दलित विभाग के जिला चेयरमैन और पार्षद पवन कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने श्री गुरु रविदास चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेयरमैन पवन कुमार ने कहा कि विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति जो टिप्पणी की गई है, उससे समूह दलित वर्ग में रोष है। इसके लिए वल्टोहा जनता के बीच आकर माफी मांगे। अकाली-भाजपा सरकार को चाहिए कि दलित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वल्टोहा से पंजाब सरकार तुरंत इस्तीफा ले। साथ ही उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की धक्केशाही पंजाब में अकालियों के कार्यकाल के दौरान दलित वर्ग से हो रही है, इसका दलित वर्ग आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगा। इस मौके पर राजकुमार थापा, काला प्रधान, मुनीष रत्तु, कर्मचंद, रवि कलेर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें