फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने निकाला रोष मार्च

Thu, 21 Jul 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
भाजपा नेता दयाशंकर की ओर से बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के रोष स्वरूप बसपा नेताओं ने जालंधर के वडाला से नकोदर चौक तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन


इन वर्करों ने बसपा के पंजाब प्रधान अवतार करीमपुरी की अध्यक्षता में नकोदर चौक पर आरएसएस और भाजपा का पुतला भी फूंका। बसपा नेताओं ने आरएसएस और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीमपुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की ओर से बसपा सुप्रीमो के खिलाफ गलत टिप्पणी कर उनका अपमान किया है।

दया शंकर सिंह की गई गलत टिप्पणी के कारण बसपा में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारें दलित विरोधी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बसपा नेताओं से बात की, जिसके बाद धरना खत्म किया गया। इस मौके पर राजिंदर रीहल, बलविंदर कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें