फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, शिवसेना समाजवादी का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 06 Oct 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जालंधर में दो बार प्रदर्शन किया गया। पहले जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं और बाद में शिवसेना समाजवादी ने केजरीवाल का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शहर के कंपनी बाग चौक पर इकट्ठे हुए भाजपाइयों ने केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला  प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए उस कार्रवाई के सबूत मांगे थे। इसे लेकर देश की जनता में रोष पनप रहा है।

इस मौके पर युवा प्रधान मनीश सहगल, पंकज जुल्का, अनिल सच्चर, भगत मनोहर लाल, उमेश बतरा समेत तमाम भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद शिवसेना समाजवादी की ओर से शहर के कंपनी बाग चौक पर केजरीवाल को पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेयरमैन नरेंद्र थापर, सुभाष महाजन, राजीव वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें