फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने निकाला रोष मार्च

Mon, 11 Jul 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब की ओर से स्थानीय देशभगत यादगार हाल से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया। यूनियन सदस्यों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान रघुराम सिंह विशेष तौर पर पहुंचेे। यूनियन की जिला प्रधान जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों से सौतेला व्यवहार कर रही हैं।

यूनियन ने मांग की है कि तीन से छह साल के बच्चों का दाखिल सिर्फ आंगनबाड़ी सेंटरों में करवाया जाए। पेंशन और ग्रेच्युटी का प्रबंध किया जाए। हेल्परों और वर्करों की प्रमोशन की समय सीमा दस साल से घटाकर पांच साल की जाए। इस मौके पर बलबीर कौर, सरबजीत कौर और बलविंदर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें