जेएनयू में भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी टीम की महिला विंग की सदस्याओं ने शुक्रवार को शहर के वर्कशाप चौक में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
यह प्रदर्शन जिला प्रधान दिपाली बागड़िया के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर विशेषतौर पर पहुंचे नरेंद्र मोदी टीम के पंजाब प्रधान दविंदर कलेर ने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने वाले नेता भी गद्दार हैं।
इस दौरान पंजाब उपाध्यक्ष सोनू सहोता, महासचिव हतिंदर तलवाड़, सचिव प्रवीण भारती, दिनेश गुप्ता, गुरमीत सिंह, सरवन दास, वंदना सोनी, अनिका और गुरमीत सिंह मौजूद थे।