फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश, बारह महिलाओं सहित बीस लोग काबू

Sun, 10 Sep 2023 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमुक्तसर। जिला पुलिस ने मंडी किल्लियांवाली के एक घर से देह व्यापार का धंधा करने वाली 12 महिलाओं सहित बीस लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन

थाना किल्लियांवाली के इंस्पेक्टर कुलदीप कौर व एसआई करमजीत सिंह मंडी किल्लियांवाली रजबाहे के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिट्टू कौर वासी वड़िंग खेड़ा हाल-आबाद मंडी किल्लियांवाली, उसका पति बलराज सिंह उर्फ सोनू, राजविंदर कौर उर्फ राजू वासी मंडी किल्लियांवाली के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा करते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड की तो 20 लोगों को काबू कर लिया। इनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। पकड़ गए लोगों में बिट्टू कौर, उसका पति बलराज उर्फ सोनू, तीसरी साथी राजविंदर कौर के अलावा दस महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा पकड़े गए पुरुषों में पवन वासी सीतोगुणो, सीरा सिंह वासी मंडी डबवाली, जगप्रीत भुल्लर वासी वार्ड नंबर 14 निकट रेलवे फाटक लक्ष्मी नगर गिद्दड़बाहा, हरदीप सिंह निकट बस स्टैंड मंडी किल्लियांवाली, कंवलप्रीत सिंह वासी मानसा, आकाशदीप वासी लंबी और शशि कुमार वासी आदर्श नगर मुक्तसर शामिल हैं।





(जगदीश जोशी, मुक्तसर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें