फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शराब तस्करों ने ठेकेदार के कारिंदे को बांधकर पीटा

Sat, 09 Sep 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हुई फायरिंग, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कपूरथला। शहर के सुंदर नगर एरिया में शनिवार देर रात शराब ठेकेदार के एक कारिंदे को शराब तस्करों ने बांधकर पीटा और गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की है। घायल कारिंदे राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जब ठेकेदार रिक्की वालिया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर भी सीधी गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार रिक्की वालिया ने बताया कि लगभग रात साढ़े 9 बजे वह अमृतसर रोड के एक पेट्रोल पंप पर खड़े थे, तभी उसने अपने कारिंदे राहुल कुमार निवासी शेखूपुर को घर जाने के लिए कहा। घर जाते समय जब राहुल सुंदर नगर के पास पहुंचा तो चार शराब तस्करों ने उसको रोक लिया और उसके हाथ-पांव बांधकर उससे मारपीट की। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कारिंदे राहुल ने बताया कि उसके गले में रस्सी डाल गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई है।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि घायल राहुल कुमार के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें