फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त, जालंधर ईडी का एक्शन

Fri, 04 Apr 2025 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह राणा शुगर्स लिमिटेड के मालिक हैं। कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन
राणा इंद्रपरताप सिंह और राणा गुरजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ईडी की टीम ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह इस कंपनी के मालिक हैं। कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं।



ईडी द्वारा देर रात को जारी एक बयान में कहा गया है कि संघीय एजेंसी ने ग्लोबल डिपॉजिट रिसीट्स (जीडीआर) जारी करने और अपने वास्तविक उद्देश्य के लिए पूरी जीडीआर प्रक्रिया का उपयोग न करने के संबंध में राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटरों, निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन




ईडी की जांच से पता चला है कि कुल जीडीआर प्राप्ति में से राणा शुगर्स लिमिटेड ने पूरी जीडीआर आय भारत में वापस नहीं लाई। जिससे शूगर मिल ने फेमा 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए भारत के बाहर 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (22.02 करोड़) की जीडीआर आय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें