फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: अवैध इमिग्रेशन केस में 5.41 करोड़ की संपत्तियां अटैच, जालंधर जोनल ऑफिस ने की कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अटैच की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक परिसर के साथ-साथ बैंक खाते भी शामिल हैं। ये संपत्तियां शुभम शर्मा, जगजीत सिंह, सुरमुख सिंह सहित अन्य एजेंटों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने अवैध इमिग्रेशन नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 15 दिसंबर को करीब 5.41 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई  मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। 
विज्ञापन


अटैच की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक परिसर के साथ-साथ बैंक खाते भी शामिल हैं। ये संपत्तियां शुभम शर्मा, जगजीत सिंह, सुरमुख सिंह सहित अन्य एजेंटों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज बताई जा रही हैं। यह कार्रवाई अमेरिका में अवैध तरीके से लोगों को भेजने वाले डंकी रूट से जुड़े बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें