फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों की भरी बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार

Mon, 14 Oct 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों से भरी पुलिस की बस ने पंजाब में कपूरथला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल डाला, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक कैदियों से भरी बस व मुलाजिमों समेत फरार हो गया। पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सन्नी (21) पुत्र रमेश निवासी वरियाणा के रूप में हुई। सन्नी मवेशी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


सोमवार को वह काम के सिलसिले में जालंधर सिटी आया हुआ था। बाद शाम सन्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था कि स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट एक पुलिस की बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में कैदी भरे हुए थे। चालक ने बस को रोका नहीं और मौके से फरार हो गया। पुलिस बस की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें