फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ जेल में हंगामा: कैदी की मौत के बाद भड़के अन्य कैदी, बुलानी पड़ी पुलिस, माहौल तनावपूर्ण

Wed, 24 Jul 2024 04:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

रोपड़ जेल में बुधवार को कैदियों ने जमकर हंगामा कर दिया। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल जेल में बंद एक कैदी की मौत के बाद अन्य कैदियों और बंदियों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की रोपड़ (रूपनगर) जेल में बुधवार को एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल के अन्य कैदियों और बंदियों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए और जेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। माहौल बिगड़ता देख जेल प्रशासन को जेल में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। रूपनगर रेंज के आईजी और आईजी जेल समेत एसएसपी और डीसी भी जेल पहुंचे। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल कर्मियों द्वारा की गई की मारपीट से कैद की मौत हुई है। इस संबंध में न्यायिक अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। 

मृतक चरणप्रीत सिंह मोहाली के कुब्बाहेड़ी का रहने वाला था और वह एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 महीने से रोपड़ जेल में बंद था। चरणप्रीत का भतीजा अविनाश भी रोपड़ जेल में बंद था। अविनाश एक दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। चरणप्रीत सिंह के भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जेल प्रशासन ने कुछ बंदियों की पिटाई की थी और चरणप्रीत की मौत का कारण भी यही था। मृतक के परिजन इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मृतक के भतीजे अविनाश ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर अक्सर ड्रग्स और मोबाइल फोन मिलते हैं। ये सब जेल अधिकारी ही मुहैया कराते हैं। इसके लिए कैदियों से हजारों रुपये वसूलते हैं। बंदी की मौत और जेल में हंगामे की सूचना मिलने पर बंदी के अन्य परिजन भी जेल के बाहर पहुंच गए। 

हंगामे के कारण बुधवार को हवलतिया की कोर्ट में मैन्युअल पेशी भी नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मृतक के परिजनों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। 

आईजी जेल आरके अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक इलाज के बाद बंदी चरणप्रीत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे रूपनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है, जिसमें सभी पहलू सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें