बीएमएस फैशन शोरूम गोलीकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
जालंधर के किशनपुरा रोड स्थित प्रसिद्ध बीएमएस फैशन शोरूम पर गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नवल उर्फ बिल्ला को पकड़ने के लिए कार्रवाई की तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया।
वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद
आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी इलाके में मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पांव में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।