फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मुख्यमंत्री के फिरोजपुर दौरे की तैयारियां तेज

Wed, 11 Nov 2026 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के फिरोजपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनदीप कौर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीसी ने शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को सभी जरूरी प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। अमनदीप कौर ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने फिरोजपुर आ रहे हैं। एडीसी ने परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर वाइस चांसलर सुरेश कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार राजीव अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें