फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का असर ः हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध की तैयारी

विज्ञापन
अबोहर में बैठक करते यंग फार्मर एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
अबोहर। नए कृषि कानूनों के विरोध में एक ओर जहां पंजाब के लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो माह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं नगर निगम चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध करने के लिए युवा किसानों ने कमर कस ली है। इसी के चलते युवा किसानों की एक बैठक अबोहर के आहूजा कांप्लेक्स में संपन्न हुई, जिसमें पंजाब यंग फार्मर एसोसिएशन का गठन करते हुए एलान किया कि इस एसोसिएशन के सदस्य शहर के सभी 50 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

राजा सेखों व अमनदीप अजीमगढ़ ने बताया कि उनकी एसोसिएशन में बड़ी संख्या में युवा किसानों को शामिल किया जा रहा है, ताकि यूनियन को और अधिक संगठित बनाया जा सके। राजा सेखों ने बताया कि अबोहर नगर निगम चुनावों में भाजपा के जो भी उम्मीदवार मैदान में आएंगे, उनके घरों के आगे रोष प्रदर्शन किया जाएगा और वे जहां-जहां वोट मांगने जाएंगे, वहां-वहां उनकी एसोसिएशन के सदस्य भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों से अपील करेंगे कि वे भाजपा को वोट न दें। क्योंकि भाजपा सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपते हुए काले कानून लागू किए हैं। सेखों ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे तो चुनाव अधिकारी कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपील की जाएगी कि वे किसान विरोधी पार्टी के नामांकन जमा न करें। सेखों ने बताया कि इस कार्यक्रम को कामयाब करने के लिए एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं की 50 टीमें बनाई गई हैं, जो पूरे शहर में भाजपा के सभी उम्मीदवारों का विरोध करेंगी। रविवार की बैठक में राजा सेखों और अमनदीप के अलावा महावीर, राजा तिन्ना, संदीप, करण बधवा आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें