फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को लात-घूंसों से पीटा, गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत सीमांत गांव नया बारेके स्थित एक घर में घुसकर तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला को लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा। चोट लगने से महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता आरोपियों को अपने घर में नहीं आने देती थी। इसी बात की आरोपी उससे रंजिश रखते थे। उधर, थाना सदर पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता नवनीत कौर (20) पत्नी गुरचरण सिंह वासी सीमांत गांव नया बारेके ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी अवतार सिंह, गुरचरण सिंह व दर्शन सिंह की किसी बात पर उसके पति से अनबन हुई थी। पीड़िता इसी बात पर उक्त आरोपियों को अपने घर में नहीं आने देती थी। इसी बात पर आरोपी पीड़िता से रंजिश रखते थे। पीड़िता अपने घर के आंगन में लगे नल से पानी भर रही थी। वहां से गुजर रहे आरोपी अवतार सिंह, गुरचरण सिंह व दर्शन सिंह ने पीड़िता को घर में अकेला देखा तो घर में घुसकर तीनों ने महिला को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने महिला के पेट में लात-घूंसे मारे। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़िता ने चीखना शुरू कर दिया। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता को फिरोजपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने पीड़िता को बचाने के लिए उसका गर्भपात करवाया। सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी अवतार सिंह, गुरचरण सिंह व दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें