आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग शहरों और पुलिस स्टेशन में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिला पुलिस प्रशासन ने लड़की को अगवा करने वाले आरोपी के पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिन्हें अलग-अलग शहरों और पुलिस स्टेशनों में भेजा दिया गया है। अगवा करने वाले आरोपी की पहचान देव उर्फ दीपू पुत्र किशन शर्मा निवासी जोगोरा पप्पा, ढांगरी बाजार जिला मोहिंदर नगर नेपाल के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को दर्ज शिकायत में पठानकोट के लमीनी क्षेत्र की रहने वाली लापता लड़की के पीड़ित परिवार ने बताया है कि उक्त देव उर्फ दीपू ने उनकी लड़की को अगवा कर लिया है। लड़की की आखिरी बार लोकेशन शहर के एक स्कूल के निकट देखी गई है। उसके बाद लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
फोटो: 02 लड़की को अगवा करने वाले आरोपी देव उर्फ दीपू का पुलिस की तरफ से जारी किया गया पोस्टर। संवाद