फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी पर सियासी भूचाल: दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के डीजीपी, जालंधर कमिश्नर को भेजा नोटिस; सीएम का दाैरा रद्द

Sat, 10 Jan 2026 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का वीडियो तकनीक के माध्यम से तोड़-मरोड़ कर अपलोड व प्रसारित किए जाने के संबंध में केस दर्ज किया है। इस मामले में अब सियासत पूरी तरह गरमा गई है।
विज्ञापन
जालंधर में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप विधायक आतिशी के विवादित वीडियो को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में दिल्ली विधानसभा ने कड़ा रुख अपनाया है। 

विज्ञापन


विधानसभा की ओर से पंजाब के डीजीपी, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही केस से जुड़े सभी दस्तावेज और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा पर दर्ज की थी एफआईआर

गौरतलब है कि 9 जनवरी को जालंधर पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का दावा था कि मोहाली की फोरेंसिक लैब की जांच में यह सामने आया है कि वीडियो में आतिशी द्वारा ‘गुरु’ शब्द का प्रयोग नहीं किया गया। इसी आधार पर मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली विधानसभा में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई गई।

दिल्ली भाजपा विधायकों ने सवाल उठाया कि विधानसभा के भीतर की कार्यवाही से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस दूसरे राज्य में एफआईआर कैसे दर्ज कर सकती है। इसे सदन के विशेषाधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। इस पर दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने स्पष्ट किया कि जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित एफआईआर दर्ज करने से जुड़े सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम मान–केजरीवाल का जालंधर दौरा रद्द, प्रदर्शन तेज

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज प्रस्तावित जालंधर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया। पहले इसकी आधिकारिक सूचना जारी हुई थी, लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया। अब संभावना जताई जा रही है कि रविवार को सीएम मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जालंधर आ सकते हैं। 

सीएम के दौरे से पहले ही जालंधर बीजेपी ने श्रीराम चौक में जोरदार प्रदर्शन किया और दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के अपमान के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आतिशी वीडियो मामले में एफआईआर और बढ़ते विवाद के चलते आप नेताओं ने दौरा रद्द किया है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।



बताया जा रहा है कि सीएम मान और अरविंद केजरीवाल को शहर के कुछ विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करना था। दौरे को लेकर नगर निगम जालंधर ने पहले ही कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का सर्कुलर जारी कर दिया था, लेकिन अचानक दौरा रद्द होने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

परगट सिंह और खैहरा पर भी केस दर्ज, कांग्रेस भड़की

जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह और विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ भी आतिशी मामले में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें