फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पुलिस की स्पेशल चेकिंग

Mon, 11 Jan 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड के अंदर सोमवार सुबह डॉग स्क्वॉयड टीम ने स्पेशल चेकिंग की।
विज्ञापन


हर तरफ टीम ने यात्रियों के सामान सहित पार्किंग और दुकानों में सर्च अभियान चलाया। इसके साथ-साथ पठानकोट और जेएंडके के टिकट काउंटरों पर भी सर्च अभियान चलाया गया।

पठानकोट हमले के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम जगह-जगह पर सर्च अभियान चला रहा है, ताकि सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत बनाया जा सके।

इसके साथ पुलिस टीम ने बस स्टैंड में बिना वजह बैठे हुए लोगों को खदेड़ा, जबकि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस ने बस के अंदर बैठे हुए यात्रियों और बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों का सामान भी चेक करने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें