नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने सोमवार को लंबा पिंड चौक में एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।
विभाग के सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह ने कहा कि एक फैक्टरी के मालिक ने आकाश नामक अवैध कॉलोनी काटी थी।
इसमें 8 प्लॉट हैं। कॉलोनी में एक सड़क और एक अवैध इमारत का निर्माण किया गया था।
निगम टीम ने अवैध इमारत और सड़क निर्माण को डिच मशीन से तोड़ डाला। उन्होंने कहा कि कॉलोनी को बिना सरकारी दस्तावेज पूरे किए काटा गया था।
सूत्रों के अनुसार यह कॉलोनी किसी भाजपा नेता की बताई जा रही है।