जीरा (फिरोजपुर)। थाना सिटी के अंतर्गत बस्ती माछियां में कुछ लोगों ने दुकान पर खड़े एक युवक पर गोली दाग दी। गोली युवक के पैर में लगी। गंभीर हालत में उसे जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धर्मेंद्र सिंह वासी गोशाला रोड बस्ती माछिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपने ताऊ के बेटे अंग्रेज सिंह के साथ गोशाला रोड स्थित एक दुकान पर खड़ा था। वहां आरोपी सतकरतार सिंह वासी गोगोआनी, गोपी वासी चुचक विंड, खुशहाल सिंह, मनी व प्रीत बाइक से पहुंचे। आरोपियों ने कहा कि अमित वाला मामला खत्म करते हैं। दोनों आरोपियों से कारण पूछने लगे। इतने में आरोपी खुशहाल ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी।
गोली दुकान के शटर से लगकर धर्मेंद्र के पांव में लग गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जख्मी हालत में धर्मेंद्र को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के बयान पर आरोपी सतकरतार सिंह, खुशहाल सिंह, गोपी, मनी व प्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पीड़ित के भतीजे अमित से पुरानी रंजिश है इसीलिए आरोपियों ने हमला किया है।