फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशा तस्करी से जुड़े संदिग्धों के घरों पर पुलिस की दबिश

Sun, 04 Oct 2026 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
कोटकपूरा में भारत को जानो प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों के साथ पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन कासो के तहत जिले के नशा हॉटस्पॉट में बड़े स्तर पर चेकिंग और सर्च अभियान चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की अगुवाई में पुलिस टीमों ने नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध लोगों के घरों पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान संदिग्धों के नेटवर्क और लिंक की भी जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऑपरेशन कासो के तहत अब तक नशे से संबंधित करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और सर्च अभियान जारी है। उन्होंने तस्करों को नशे का कारोबार छोड़ मुख्यधारा में लौटने की चेतावनी दी। साथ ही नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के परिवारों से पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें