संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। कुलगढ़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने एक कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी हर्षदीप सिंह लुधियाना के अशोक नगर, खजूर चौक का निवासी है। वह नशा बेचने का आदी है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 964 ग्राम आइस ड्रग बरामद की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव सांदे हाशम की दाना मंडी में दबिश दी। आरोपी हर्षदीप सिंह अपनी क्रूज कार में नशे की खेप की डिलीवरी देने पहुंचा था। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हर्षदीप सिंह से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थ के स्रोत और जुड़े अन्य लोगों का पता चल सके।