फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस ने किसानों को बताए पराली जलाने के नुकसान

Tue, 13 Oct 2026 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने धान की पराली जलाने पर रोक लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज किया। पुलिस अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने के नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जो मानव स्वास्थ्य व मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है। पुलिस ने किसानों से सुप्रीम कोर्ट व वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। किसानों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर जैसी आधुनिक कृषि मशीनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग व सहकारी सभाओं से तालमेल बनाकर पराली के वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाने की सलाह दी गई। मोगा पुलिस ने किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग और प्रदूषण मुक्त पंजाब के लक्ष्य को हासिल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें