फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पुलिस ने नष्ट की 2 लाख 20 हजार मिली कच्ची शराब, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इंदौरा की पुलिस ने कच्ची शराब और लाहन बेचने वालों की धरपकड़ के लिए पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित मंड क्षेत्र के 5 गांवों में शुक्रवार सुबह दबिश दी। सुबह 6 बजे की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई तस्कर मकानों को ताले लगाकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने गन्ने के खेत में दबाई गई 2.20 लाख एमएल कच्ची शराब बरामद कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

थाना इंदौरा प्रभारी सुरिंदर धीमान ने बताया कि उन्होंने एसआई रविंद्र सिंह और टीम के साथ पुलिस चौकी ठाकुर द्वारा के अधीन पड़ते मंड क्षेत्र के 5 गांव गगवाल, त्यौड़ा, बसंतपुर, ठाकुरद्वारा और बरोटा में सुबह 6 बजे दबिश दी। इस दौरान कुछ शराब तस्कर अपने घरों को ताले लगाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने इन गांवों से लाखों मिली कच्ची शराब जिसे शराब माफिया ने अपने घरों, झाड़ियों ओर गन्ने के खेतों में छुपाकर रखा था उसे बरामद किया। इसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया। इसी दौरान गांव गगवाल निवासी बचन सिंह को 5 हजार एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा 5 लोगों से पॉलीथिन बरामद हुए जिन्हें जुर्माना लगा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सुरिंद्र धीमान ने बताया कि इलाके में अवैध शराब के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें