फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शीशू गैंग के छह और गैंगस्टर किए गिरफ्तार, अब तक हो चुकी नौ की गिरफ्तारी, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। जिले में एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले शीशू गैंग के छह और गैंगस्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पुलिस ने शीशू गैंग के नौ गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे बंदूक, छह पिस्तौल व 44 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के परिवार के सदस्यओं को जान से मारने वास्ते गए थे, गलती से किसी और के घर पर गोलियां दाग दी।
विज्ञापन

सोमवार को पकड़े गए छह गैंगस्टरों में से मनप्रीत सिंह उर्फ सोनू निवासी रूकना मुंगला, मलकीत सिंह निवासी बीड़ हरबंसपुरा और अमन कुमार उर्फ भीखू वासी कैनाल कालोनी फिरोजपुर को बार्डर रोड बस्ती भट्टियां वाली के पास से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी स्विफ्ट से जा रहे थे। मनप्रीत से एक पिस्तौल, छह कारतूस बरामद किए गए हैं। उसकी कार से एक बंदूक और 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। मलकीत से एक पिस्तौल और तीन कारतूस मिले और अमन के पास से एक पिस्तौल व चार कारतूस मिले हैं। इसके साथ ही इस गैंग के तीन अन्य गैंगस्टरों को जीरा रोड स्थित देवराज पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है।
उनकी पहचान राहुल उर्फ कैटी निवासी शेरखां, गोरा उर्फ नन्नी निवासी लूथड़ और गुरमेल सिंह निवासी शेरखां के रूप में की गई है। राहुल से एक पिस्तौल व दस कारतूस बरामद किए गए हैं। इनका एक साथी लाड़ी शूटर निवासी गांव लेली वाला फरार है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। यह सभी गैंगस्टर यूपी से हथियार खरीदकर लाए थे। एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि 22 अप्रैल की रात को हाउसिंग बोर्ड कालोनी शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के पारिवारिक सदस्यों को मारने गए थे और गलती से किसी और के घर पर गोलियां दाग दी।
विज्ञापन

एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि शीशू गैंग के छह और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। अभी तक नौ गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं और एक फरार है। एसएसपी ने बताया कि शीशू गैंग के सदस्य शैरी गैंग के सरगना नितन चुच के परिवार के सदस्यों को जान से मारने के लिए 22 अप्रैल को हाउंसिंग बोर्ड कालोनी गए थे। गलती से महिला रानी के घर के दरवाजे पर गोलियां दागकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को लुधियाना के पेवेलियन मॉल से गिरफ्तार कर लिया था।
एसएसपी ने बताया कि मनप्रीत पर दो केस दर्ज है। मलकीत पर एनडीपीएस एक्ट और एक अन्य केस दर्ज है। अमन पर हत्या के साथ तीन मामले दर्ज हैं। राहुल पर इरादे कत्ल का केस दर्ज है। गोरा पर एनडीपीएस व असलहा एक्ट का मामला दर्ज है। गुरमेल पर इरादा ए कत्ल का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें