फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से तीर्थयात्री की मौत

विज्ञापन
तीर्थ यात्रा के समय खींचा गया मृतक रमेश मालकर का फोटो। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कर वापस जा रहे तीर्थ यात्रियों में एक की रविवार रात अबोहर के थाना खुइयां सरवर क्षेत्र में वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।॥
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ के गांव खालापुर निवासी मृतक के चचेरे भाई हरिभाई ने बताया कि वे महाराष्ट्र की आदित्य बिरला ट्रायर फैक्टरी के कर्मचारी हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी 10 जनवरी को 18 लोग देश के विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए ट्रैवलर लेकर निकले थे। हरिभाई ने बताया कि उज्जैन के ओंकेश्वरनाथ, मथुरा, श्री वृंदावन धाम, वैष्णो देवी और श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन कर अबोहर, श्रीगंगानगर के रास्ते बीकानेर होते हुए अपने गांव जा रहे थे। रविवार रात करीब 8 बजे जब यह लोग खुइयां सरवर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे गाड़ी रोककर कुछ यात्री लघुशंका के लिए चले गए। इसी दौरान रमेश मालकर पुत्र राम मालकर को वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो रमेश बुरी तरह से घायल था। अनजान क्षेत्र होने के कारण यह तीर्थ यात्री किसी से संपर्क नहीं कर सके। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने घटना की सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति को दी। मौके पर पहुंचे समिति सदस्य ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संस्था ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की सूचना थाना खुइयां सरवर को दी। एएसआई रामस्वरूप ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक रमेश मालकर दो बहनों का इकलौता विवाहित भाई व एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें