गढ़शंकर। रिलांयस मॉल के समक्ष कुल हिंद किसान सभा का धरना सोमवार को 64वें दिन भी जारी रहा। कुल हिंद किसान सभा पंजाब के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, व किसान नेता हरभजन सिंह अटवाल, जनवादी स्त्री सभा की प्रादेशिक नेता सुभाष मट्टृ ने तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। उधर, जिओ सेंटर के समक्ष 17 दिन से चल रहे धरने की अगुवाई पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह ने की। इस मौके पर अवतार सिंह देनोवाल कलां, बलवंत राय थाणा, डा. लक्की, हैप्पी साधोवाल, धर्मपाल, जसविंदर सिंह, जगदीश सिंह पूर्व सरपंच, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम सिंह राना, नंबरदार किशन सिंह, रणजीत सिंह पप्पू, दर्शन सिंह गढ़ी मट्टों, जुझार सिंह मट्टू सरपंच, गुरदियाल सिंह डुगरी, चूहड़ सिंह कुकड़ मजारा, गुरदियाल सिंह कलसी मौजूद थे।