फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली की तीन हजार गांठें जली

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा (होशियारपुर)। हाजीपुर ब्लाक के अंतर्गत आते गांव सैदो-नौशहरा में गुज्जर मौजदीन के डेरे पर रखी पराली की तीन हजार गांठों में आग लग गई। इससे पशुओं का एक साल का चारा जलकर राख हो गया। मौजदीन ने बताया कि रविवार रात जब वह उठा तो देखा कि पराली की गांठों में आग लगी है। उसने तुरंत अपने परिवार व आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक वे कुछ कर पाते, तब तक पराली की तीन हजार गांठें जल चुकी थी। भाजपा नेता शंभूनाथ भारती ने सरकार से मांग की है कि मौजदिन के पशुओं के चारे का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें