फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फगवाड़ा-होशियारपुर फोर लेन प्रोजेक्ट गांव वासियों के विरोध में रुकवाया

विज्ञापन
धरने पर बैठे गाँव निवासी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


फगवाड़ा। फगवाड़ा-होशियारपुर फोर लेन प्रोजेक्ट (नेशनल हाईवे 344बी) का काम गाँव निवासियों के विरोध के कारण बाधित हो गया है। यह 48.622 किलोमीटर लंबा, 1058 करोड़ का महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भारतमाला योजना के तहत शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी सुधारना, यात्रा समय कम करना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
हालांकि मई 2025 में काम शुरू हुआ, लेकिन गांव विरकां और पद्दी खालसा के निवासियों ने इसे रुकवाया। भारतीय किसान यूनियन के सतनाम सिंह साहनी और सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जुलाई में हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपनी मांगें लिखित रूप में दी थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि अंडरपास की ऊंचाई 11 फीट बनाई जा रही है जबकि कृषि मशीनरी और बसों के लिए कम से कम 18 फीट होनी चाहिए। साथ ही दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव निवासियों ने हाईवे अथॉरिटी के इंजीनियर कार्तिक कुमार को मांग पत्र सौंपा। कार्तिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान किया जाएगा।

धरने पर बैठे गाँव निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें